पाकिस्तान में नौ महीने में छह भारतीय कैदियों की मौत, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

पाकिस्तान की जेलों में पिछले 9 महीने में 6 भारतीय कैदियों की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी और कहा कि मंत्रालय पाकिस्तान के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि हाल के दिनों में मछुआरों की मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। पाकिस्तान की जेलों में मारे गए 6 कैदियों में पांच मछुआरे थे। बागची ने बताया कि कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली थी, इसके बावजूद पाकिस्तान ने उनकी रिहाई नहीं की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा कि पाकिस्तान ने उन कैदियों को अवैध रूप से जेल में बंद कर रखा था, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली थी। इनके अलावा उन्होंने अमेरिका के इंडियाना में एक भारतीय स्टूडेंट की हत्या पर भी बयान दिया और कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं।”