शिमला: CM सुक्खू ने पार्टी मुख्यालय में 50 से अधिक प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात, अफसरों को भी कराया फोन पर अवगत

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में लगभग 3 घंटे पार्टी कार्यकर्ताओं के 50 प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और साथ ही उनकी समस्या को लेकर सचिवालय में फोन कर के अफसरों को भी कई मामलों में अवगत कराया।

हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुक्खू के इस कदम को बेहतर कदम बताते हुए कहा कि शिमला स्तिथ कांग्रेस मुख्यालय में हर महीने एक मंत्री के बैठने से सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच एक अच्छा तालमेल होगा इससे आम लोगों को भी अपनी समस्याएं रखने में सहूलियत होगी।

प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर महीने एक मंत्री पार्टी मुख्यालय में जरूर मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद करेंगे जिसकी शुरुआत आज से खुद मुख्यमंत्री ने की है।