Hospital में भर्ती हुई एक्ट्रेस शहनाज गिल, जानिए आखिर क्या है वजह?

एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को लेकर चर्चा में है। वहीं, उनके फैंस के लिए काफी बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस की तबीयत खराब होने के बाद उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया था। शहनाज का एक वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म प्रमोशन के दौरान शहनाज ने कुछ ऐसा खा लिया था जिससे उनका पेट खराब हो गया था और इंफेक्शन बढ़ने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं, शहनाज ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

वहीं, शहनाज गिल के फैंस वीडियो शेयर करके उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।