लोकसभा चुनाव को लेकर सीमा त्रिखा का दावा, कहा – हरियाणा में भाजपा जीतेगी सभी सीटें

लोकसभा चुनाव को लेकर सीमा त्रिखा का दावा, कहा - हरियाणा में भाजपा जीतेगी सभी सीटें

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी राज्य में 10 सीटें जीतेगी। वहीं, इस बीच हरियाणा की स्कूल शिक्षा व उच्च शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि हरियाणा में जनता का मन मोदी और नायब सैनी है। यदि कांग्रेस सोचती है कि वह हरियाणा में सभी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी तो यह उनका मानना मात्र है। और सोचने का अधिकार सबको है उन्हें ऐसे सोचते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल पूर्व सीएम नहीं है बल्कि उन्हें अभूतपूर्व मुख्यमंत्री कहा जाना चाहिए। क्योंकि उनकी कार्यशैली ऐसी रही है। जिससे उन्हें अभूतपूर्व मुख्यमंत्री कहना चाहिए। वे हरियाणा की एक बहुत बड़ी सख्शियत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में अनुशासन के तहत काम होता है। पार्टी जिसे भी कोई जिम्मेदारी देती है। वह अनुशासन से उसका पालन करता है। आज पार्टी ने फैसला लिया है कि मनोहर लाल छोटे घर यानी हरियाणा से निकल कर बड़े घर यानी केंद्र में जाएं। और इसमें जनता भी उन्हें दिल से सहयोग कर रही है।

आप पर हमला बोलते हुए सीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की शुरुआत संस्कारों के मंच यानी अन्ना हजारे के एक अच्छे मंच से हुई थी। लेकिन आज इन्होंने संस्कारों से लेकर कारागार तक की पीएचडी कर ली है। आज एक छोटा बच्चा भी जानता है कि दिल्ली की सरकार कैसी है.