Sawan 2022 : ‘ शिव की माया, जो पलट दे किस्‍मत की काया…’ भोलेनाथ के आशीर्वाद से करें सावन की शुरुआत, अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

sawan 2022

भगवान शिव जी प्रिय माह सावन की शुरुआत आज यानि 14 जुलाई से ही गई है। हिंदू धर्म में इस महीने को बेहद पवित्र माना जाता है। इस पूरे माह में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यता है कि इस माह में देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना करने से भोले शंकर प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से सभी कष्टों को हर लेते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव के भक्तों के लिए यह महीना काफी खास रहता है।

जैसा की आप जानते है आज सावन का पहला दिन है। ऐसे में आपको किसी शिव मंदिर या फिर घर पर ही शिव जी पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान शिव जी को बेल पत्र और जल चढ़ाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। वहीं, आप अपने प्रियजनों को अलग-अलग संदेश के जरिए महादेव के इस पवन माह सावन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

इन खास संदेशों से प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं