भगवान राम की ससुराल से आया ‘सनेश’, 3 हजार उपहार में क्या-क्या?

भगवान राम की ससुराल से आया 'सनेश', 3 हजार उपहार में क्या-क्या?

अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख अब नजदीक है। 22 जनवरी को रामलला मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। ऐसे में अयोध्या में तरह-तरह की तैयारियां चल रही हैं।

भगवान राम की ससुसराल यानी जनकपुर (मिथिला) से कई तरह के उपहार अयोध्या भेजे गए हैं। आमतौर पर वधूपक्ष की ओर से जो उपहार भेजा जाता है। उसे सनेश या फिर भार कहते हैं।

इसमें जरूरत की सभी वस्तुओं को शामिल किया जाता है। इस बार सनेश में खाने का सभी सामान और ड्राई फ्रूट शामिल है। साथ ही भगवान के भार में चांदी के बरतन, सोने के आभूषण और तरह- तरह के गहने जेवर भेजे गए हैं।

इसमें भगवान ने जिस धनुष को स्वयंवर के लिए तोड़ा था। उसका भी सांकेतिक स्वरूप चांदी का बनाकर लाया गया है।

सोने की खड़ाऊं और मिथिला का पान और मछली हर कुछ रामलला के सनेश में शामिल है। भगवान राम की ससुराल मिथिला से अयोध्या पहुंचे लोगों का जमकर स्वागत किया गया।