ईद पर वापसी के लिए बेकरार सलमान खान, नई फिल्म ‘सिकंदर’ का किया ऐलान

ईद पर वापसी के लिए बेकरार सलमान खान, नई फिल्म 'सिकंदर' का किया ऐलान

ईद के मौके पर अगर फैंस को किसी स्टार का सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतजार रहता है, तो वह हैं सलमान खान। ईद भाईजान के बिना फैंस को थोड़ी फीकी-फीकी लगती है।

इस बार बड़े मियां छोटे मियां और मैदान के साथ अक्षय कुमार और अजय देवगन फैंस की ईद को खास बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, दबंग सलमान खान ने फैंस से ये वादा कर दिया है कि वह अगली ईद पर फिर लौटेंगे। सलमान खान पिछले काफी समय से निर्देशक ए आर मुरुगदोस के साथ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

बीते महीने ही उन्होंने फैंस को बताया था कि वह साउथ के मशहूर डायरेक्टर संग लौट रहे हैं। इस ईद भी सलमान खान अपने फैंस से दूर नहीं रहे।

उन्होंने ईद के मौके पर अपने चाहने वालों को तोहफा देते हुए अपनी अगली फिल्म के टाइटल का खुलासा कर दिया है।