Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से जीते 4 राज्यों का रुस में किया विलय, नियुक्त किए अपने प्रमुख

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया भर की चेतावनी और आपत्तियों को दरकिनार करते हुए शुक्रवार को यूक्रेन के चार राज्यों का अपने देश में विलय कर दिया। पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है।

शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति पुतिन ने जनमत संग्रह को आधार मानते हुए इन राज्यों के विलय की घोषणा की। यूक्रेन के जिन चार राज्यों का विलय किया गया है, उनके नाम हैं – डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज्जिया और खेरसॉन। पिछले साल से यूक्रेन के साथ चल रही जंग में यह रूस के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

रूस की सरकार समाचार एजेंसी टास के मुताबिक, शुक्रवार को ऐतिहासिक समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया।

बता दें कि यूक्रेन के राज्यों को अपने देश में विलय पर यूक्रेन समेत पश्चिम ने रूस की निंदा की थी। पश्चिमी देशों ने बाकायदा रूस को चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा होता है कि रूस प्रतिबंधों की नई कड़ी का सामना करने को तैयार रहे।