रूस ने किया सीजफायर का ऐलान, यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए लिया फैसला

यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर बड़ी खबर ये है कि रूस ने सीज फायर का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक युद्ध में फंसे हुए नागरिकों के सुरक्षित निकलने तक रूस सीजफायर जारी रखेगा। रूस के समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से यह सीजफायर लागू हो जाएगा।

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज 10 वां दिन है। 10 दिनों के युद्ध के बाद रूस ने सीजफायर का ऐलान किया है। दरअसल रूस के हमले के बाद कई देशों के नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने की मांग संबंधित देशों से की जाती रही है। इन नागरिकों को सुरक्षित रास्ता देने की मांग के बाद रूस ने यह पहल की है।

इससे पहले रूसी सैनिकों ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर आधी रात को किए गए हमले के बाद कब्जा कर लिया है। इस बीच, रूस द्वारा यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर हमले जारी हैं।