अपनी तकदीर का खुद मालिक है रोहित, अगले साल का कौन जानता है: मार्क बाउचर

अपनी तकदीर का खुद मालिक है रोहित, अगले साल का कौन जानता है: मार्क बाउचर

मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने कहा कि रोहित शर्मा अपनी तकदीर के खुद मालिक है। आईपीएल के अगले सत्र के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले कहा नहीं जा सकता कि रोहित क्या फैसला लेंगें।

बाउचर ने कहा कि रोहित के भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। बता दें कि इस आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या को दी गई थी।

जिससे मुंबई के फैंस काफी निराश थे। मुंबई इंडियंस के फैंस रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर काफी नाराज थे। इसका असर कुछ हद तक मुंबई की टीम के कईं खिलाड़ियों पर भी पड़ा।

मुंबई की टीम में इसी अंदरूनी कलह के कारण मुंबई का प्रदर्शन भी इस साल काफी खराब रहा। पूरे सत्र में मुंबई इंडियंस सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई और पॉइंट्स टेबल में भी आखिरी स्थान पर रही।

रोहित ने इस सीजन खेले 14 मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 417 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम पर शुक्रवार को आखिरी लीग मैच में दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

बाउचर ने मुंबई की इस सत्र में 10वीं हार के बाद कहा कि ईमानदारी से कहूं तो रोहित के भविष्य को लेकर ज्यादा बात नहीं हुई है। मैने कल रात उससे बात की। यह इस सत्र की समीक्षा को लेकर थी।

बाउचर ने रोहित शर्मा से पुछा कि आगे क्या। तो उसने कहा कि टी-20 विश्व कप। यही परफेक्ट है। मैं उसके भविष्य को लेकर इतना ही जानना चाहता था। मेरे हिसाब से वह अपनी तकदीर का खुद मालिक है।

अगले सत्र से पहले मेगा ऑक्शन है। कोई नहीं जानता कि क्या होगा। बाउचर ने कहा कि रोहित के लिए यह सत्र दो टुकड़ों में बंटा रहा और मुंबई के लिए सर्वाधिक रन बनाने के बावजूद वह नतीजे से निराश होंगे।

रोहित के लिए शुरूआत बहुत अच्छी रही और उन्होंने चेन्नई के खिलाफ शतक भी बनाया। हमें लगा कि वह पूरे सत्र में इस लय को कायम रखेगा लेकिन टी20 प्रारूप ऐसा ही होता है।

रोहित से पूछेंगे तो वह यही कहेगा कि औसत प्रदर्शन रहा खासकर उसे देखते हुए कि जिस तरह से उसने शुरूआत की थी।