RepublicDay 2023: गणतंत्र के 74 साल बेमिसाल…..

आज 26 जनवरी को पूरा भारतवर्ष अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड और झांकी निकाली जाती है। इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह काफी खास है क्यूंकि इस बार परेड में बहुत कुछ पहली बार हो रहा है। आईये एक झलक में जानते हैं कि इस बार गणतंत्र दिवस के समारोह क्या कुछ पहली बार होने जा रहा है…..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह
में परेड की सलामी लेंगी

पहली बार 21 तोपों की सलामी 105 एमएम की स्वदेशी गन से दी जाएगी

पहली पंक्ति में VVIP नहीं, बल्कि उनकी जगह रिक्शा चालक, ड्यूटी रोड बनाने
वाले मजदूर और उनके रिश्तेदार पहली पंक्ति में बैठेंगे जिन्हें श्रमजीवी नाम दिया गया है

अग्निवीर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे

ब्रिटिश तोपों की जगह भारतीय तोपें सलामी देंगी

BSF की ऊंट टुकड़ी में पहली बार महिला अधिकारी

स्वदेशी शस्त्रों का ही प्रदर्शन


पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ पर होगी

बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी हैं। मिस्र का 120 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता भी परेड में शामिल होगा। परेड में आखिरी बार नौसेना का IL-38 विमान नजर आएगा. फ्लाई पास्ट में रफाल, ALH, सुखोई जैसे 44 विमान शामिल होंगे।