Population Control Bill को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कुछ ऐसा…

अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। इस बार उन्होंने जनसंख्या नियंत्रित कानू को लेकर बात कही है। आपको बताए भारत में जनसंख्या एक बहुत बड़ी समस्या बनते जा रही है और ऐसे में सरकार के द्वारा इसे रोकने के लिए कई तरह के जागरूकता अभियान भी चलाय जा रहा है।

देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर अब भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी चिंता व्यक्त की है, उन्होंने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करना अब काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अगर भारत को तेजी से विकास करना है तो इसपर कानून बनाना ही होगा। उन्होंने आगे कहा कि चीन ने ‘एक बच्चे की नीति’ लागू कर जनसंख्या को नियंत्रित किया और विकास हासिल किया। चीन में एक मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं जबकि भारत में एक मिनट में 30 बच्चे पैदा होते हैं, तो हम चीन से कैसे मुकाबला करेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि बिल को धर्म या संप्रदाय के चश्मे से न देखते हुए सभी पर लागू किया जाना चाहिए और जो इसका पालन नहीं करते हैं उन्हें सरकारी लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पालन नहीं करता है उनका वोटिंग अधिकार भी लिया जाना चाहिए।