रणवीर सिंह और जॉनी सीन्स दिखे साथ, ट्विटर पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

रणवीर सिंह और जॉनी सीन्स दिखे साथ, ट्विटर पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

किसी भी प्रोडक्ट की बिक्री के लिए आए दिन नए-नए विज्ञापन आते हैं। इनमें क्रिएटिविटी का ऐसा तड़का होता है कि देखने वाले हैरान रह जाएं।

लेकिन हाल में एक्टर रणवीर सिंह ने जब एक एड में काम किया तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। बल्कि ए़ड ने तो मानो इंटरनेट पर आंधी ही ला दी है।

सबसे पहली हैरानी की बात ये कि ये एड पुरुषों के सेक्शुअल हेल्थ को लेकर किसी दवा से जुड़ा है। वहीं दूसरी बात ये है कि इसमें रणवीर के साथ पोर्न स्टार जॉनी सीन्स ने काम किया है।

हालांकि, यह विज्ञापन के आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर खूब मजे ले हैं, लेकिन वहीं अगर आप इसे पहली बार देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग मस्ती में अपनी राय दे रहे हैं तो कई यूजर्स ने इस विज्ञापन पर नाराजगी जताई है।

एक यूजर ने लिखा कि रणवीर सिंह और जॉनी, क्या क्रॉसओवर है। एक अन्य ने कहा कि पहले मुझे लगा कि डीपफेक है, लेकिन रणवीर सिंह तो रणवीर सिंह हैं। एक ने लिखा कि रणवीर के साथ जॉनी, कह दो ये झूठ है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि कमाल का ए़ड है और इसे बनाने वाले की क्रिएटिविटी का तो जवाब ही नहीं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि अजीब है कि एक काफी जाना माना पोर्न स्टार भी इंडिया में अंडर परफॉर्म कर रहा है।

एक यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि ह्यूमर के नाम पर भारतीय परिवार में पोर्न स्टार और वल्गेरिटी को लाना कोई अचीवमेंट नहीं है।

वहीं कुछ ने इस एड को बेहद घटिया बताया। वहीं, टीवी पर लंबे समय से काम करने वाली अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी इस विज्ञापन पर आपत्ति जताई है।

रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि मैंने अपना काम रीजनल फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया है और फिर टीवी इंडस्ट्री में काम करना स्टार्ट किया।

लोग इसे छोटी स्क्रीन कहते हैं। जहां नॉर्मल लोग न्यूज, क्रिकेट और तमाम बॉलीवुड फिल्मों के अलावा बहुत कुछ देखते हैं। इस रील को देखने के बाद मुझे लगा कि ये पूरी टीवी इंडस्ट्री और इसमें काम करने वाले लोगों का अपमान है।

बता दें, इससे पहले भी रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट करवा कर विवादों में घिर गए थे। देशभर में कई जगहों पर केस दर्ज किया गया था। अब इस मामलें में भी बवाल बढ़ना तय है।