महिला मॉडल की शिकायत पर राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत को एक महिला मॉडल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। महिला मॉडल ने राखी सावंत पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका आपत्तिजनक वीडियो दिखाने और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है जिसके बाद अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया है।

बता दें कि यह मामला पिछले साल से जुड़ा हुआ है जब राखी सावंत का महिला मॉडल संग विवाद हुआ था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद अब राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं में शिकायत दर्ज की गई है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की है उन्होंने ट्वीट कर बताया कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने FIR 883/2022 के संबंध में गिरफ्तार किया है।