राहुल गांधी आज झारखंड में 2 चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी आज झारखंड में 2 चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड का दौरा करेंगे और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ गुट के उम्मीदवारों के समर्थन में 2 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

गांधी चाईबासा के टाटा कॉलेज में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे और सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की उम्मीदवार जोबा मांझी के लिए लोगों से वोट करने की अपील करेंगे।

पार्टी प्रवक्ता सोनल शांति ने कहा कि उनकी चाईबासा में जनसभा का समय सुबह 11.30 बजे निर्धारित है। इसके बाद वह लोहारदगा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत के समर्थन में दोपहर करीब दो बजे गुमला के बसिया में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे।