मणिपुर को लेकर बोले राहुल गांधी, लोकसभा में मचा हंगामा, स्मृति ईरानी ने दिया करारा जवाब..

विपक्ष की तरफ से लोकसभा में पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। बता दें राहुल गांधी ने अपने 35 मिनट के भाषण में भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर पर बात की।

मणिपुर को लेकर राहुल गांधी ने कहा हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। शायद उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान में नहीं है। वहीं भाषण के जवाब में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल गांधी भारत माता की हत्या की बात करते हैं। कांग्रेस ताली बजाती है। ये इस बात का संकेत है कि मन में गद्दारी किसके है।