Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी के Twitter का BIO हुआ अपडेट, खुद को लिखा अयोग्य सांसद

सूरत की अदालत से दो साल की सजा और फिर लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। वहीं राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी हल्ला बोल दिया है। बताए आज देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह कर रहे थे।

आपको बताए राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट का BIO अपडेट किया है। इसमें उन्होंने खुद को Dis’Qualified MP लिखा है।