पंजाब के स्कूलों में सुधार किया गया, हमारे टीचर्स ने देश के बाहर ट्रेनिंग ली- CM मान

शिक्षक दिवस के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बीच पंजाब में भी कई कार्यक्रम कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में मोगा में भी शिक्षा दिवस के मौके पर एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सीएम भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरोजत सिंह बैंस शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि आम आदमी की सरकार बनने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े फैसले लिए गए।

सीएम मान ने दिल्ली के स्कूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि, पंजाब में भी दिल्ली के सरकारी स्कूलों के दर्ज पर बदलाव किए गए है। यही वजह है कि अब पंजाब में भी सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ गया है।

सीएम मान ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, समाज को सही मार्ग दर्शन करवाने के लिए शिक्षकों का अहम योगदान होता है।