Punjab: खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जारी की पंजाब सरकार की नई खेल नीति

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने प्रदेश की नई खेल नीति जारी की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ी को 3 करोड़, सिल्वर हासिल करने वाले को 2 करोड़ और ब्रॉन्ज हासिल करने वाले को एक करोड़ रुपए राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि, पहले गोल्ड मेडलिस्ट को 2.25 करोड़, सिल्वर मेडलिस्ट को 1.5 करोड़ थी। वहीं, पहले 25 खेलों के पदक विजेताओं को नकद इनाम मिलते थे अब इनकी संख्या 80 से ज्यादा कर दी गई है।

खेल मंत्री ने आगे कहा कि, बीते समय में खेलों में आए बदलाव और पिछली खेल नीतियों में कई खामियों को देखते हुए सीएम की तरफ से नई खेल नीति बनाने का फैसला किया गया।