पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, 3 लाख उम्मीदवारों ने किया था अप्लाई

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। अब से कुछ ही दिनों में ट्रेनिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि, प्रदेश के सीएम भगवंत मान ने हर साल पंजाब पुलिस में 300 सब-इंस्पेक्टर और 1800 कॉन्स्टेबल की भर्ती करने की घोषणा की है।

सीएम भगवंत मान ने सिविलियन सपोर्ट स्टाफ में भर्ती हुए नौजवानों को नियुक्ति पत्र देते हुए बताया था कि, इस साल करीब 3 लाख उम्मीदवारों ने 1800 कॉन्स्टेबल और 300 SI भर्ती के लिए अप्लाई किया है।