पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 22 हथियार किए बरामद

पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 22 हथियार किए बरामद

पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के 1 हथियार निर्माता सहित 10 लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि कुल 22 हथियार बरामद किए गए हैं। गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि पुलिस ने मध्यप्रदेश से संचालित एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

जिसमें पुलिस ने हथियार की आपूर्ति करने वाले 2 तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया। मध्यप्रदेश से हथियार निर्माता सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उसके पास से 22 हथियारों की बरामदगी हुई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।