पंजाब में CM भगवंत मान की सरकार की पहली कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है। इसमें पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जिसे सरकारी नौकरियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इसमें कुछ कानूनी पहलू भी हैं। इसलिए इस प्रस्ताव को पहले विधानसभा में लाया जाएगा। उसके बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा।
हालांकि अभी तक नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो इसका फैसला पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहमति से होगा। जिसे फाइनल करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की सहमति लेकर जारी कर दिया जाएगा।