पंजाब सरकार का ‘मिशन रोजगार’, CM Bhagwant Singh Mann ने बांटे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का ‘मिशन रोजगार’ लगातार जारी है। इस मिशन के तहत पंजाब सरकार युवाओं को लगातार रोजगार दे रही है और अब तक कई हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंप चुकी है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सहकारी समिति के 272 नवनियुक्त निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि-‘पंजाब में अब बिना सिफारिश के नौकरियां मिलती है, हमने 37 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरियां दी हैं। मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा कि ‘हम चाहते हैं कि बेटियां भी शिक्षित हों।