10 हजार खेल नर्सरी खोलेगी पंजाब सरकार, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

10 हजार खेल नर्सरी खोलेगी पंजाब सरकार, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

पंजाब खेल के क्षेत्र में हमेसा आगे रहा है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से समय-समय पर बड़े-बड़े खिलाड़ी निकले और देश के नाम रौशन किया।

हालांकि, कई खिलाड़ी ऐसे भी रहें, जो संसाधन ना मिलने के कारण आगे नहीं बढ़ पाए। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने प्रदेशभर में सैंकड़ों की संख्या में खेल नर्सरी खोलने का फैसला लिया है।

पंजाब सरकार ने खेल नर्सरी खोलने की दिशा एक बड़ी पहल की है। सरकार ने खेल नर्सरी के कोच व सुपरवाइजरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है जिसके चलते अब आवेदन के लिए तारीख और बढ़ा दी गई है।

अब लोग 10 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार, राज्य में 45 ग्रामीण व 205 शहरी नर्सरी खोली जाएंगी।

बता दें कि पंजाब एक्स सर्विसमेन कार्पोरेशन के जरिए से आउटसोर्स पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है।

इस भर्ती के बाद सेवाकाल का समय 3 साल या इससे अधिक भी हो सकता है। सरकार द्वारा एक साल बाद परफॉर्मेंस देखने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि खिलाड़ियों की सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर बनी नई खेल नीति के तहत पंजाब में खेल संस्कृति पैदा करने और ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों के लिए एक ढांचा तैयार करने के लिए एक खेल नर्सरी हर 4-5 किलोमीटर के दायरे में बनाई जा रही है।

खेल मंत्री ने कहा कि पहले चरण में 205 नर्सरी खोलने का प्रस्ताव था, जिसके संबंध में भर्ती के लिए विज्ञापन भी दिया गया था।

इसके बाद कई खिलाड़ियों और संबंधित लोगों ने संपर्क कर और नर्सरी खोलने की मांग की।

साथ ही मंत्री ने आगे कहा कि जिस क्षेत्र में कोई विशेष खेल अधिक लोकप्रिय है और संबंधित खेल के खिलाड़ियों की संख्या अधिक है, वहां उसी खेल की नर्सरी स्थापित की जा रही है।

अगर हम भर्ती प्रक्रिया की बात करें तो खेल नर्सरी की भर्ती प्रक्रिया में कोच व सुपरवाइजरों के लिए पंजाबी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

10वीं तक पंजाबी पास होना चाहिए। कोच के पद के लिए 18 से 40 साल व सुपरवाइजर के लिए 18 से 45 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है।

कोच को 25 हजार व सुपरवािजर को 50 हजार सैलरी दी जाएगी। वहीं निर्देश दिए गए हैं कि नए सेशन में खेल नर्सरी की शुरूआत कर दी जाए ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की मुश्किल न आए।

वहीं बता दें कि आवेदन फार्म भी दोबारा तैयार किए गए हैं। सरकार द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं यह वेटिंग लिस्ट 6 महीने तक वेलिड रहेगी।

इस दौरान 10 प्रतिशत लोग भर्ती किए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति चुने जाने के बाद नौकरी ज्वाइन नहीं करता या नौकरी छोड़ देता है तो वेटिंग लिस्ट में चल रहे लोगों को मौका दिया जाएगा।

बता दें कि एक खेल नर्सरी खोलने के लिए 60 लाख की लागत आएगी। जबकि पूरे राज्य में 10,000 खेल नर्सरी खोली जाएगी। फिलहाल 260 खेल नर्सरी खोली जाएंगी।