पंजाब: किसानों को बैसाखी से पहले दिया जाएगा मुआवजा, मूंगफली की फसल पर मिलेगी MSP- CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता को संबोधित किया साथ ही उन्होंने पिछले दिनों प्रदेश में हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की हुई खराब फसलों को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बैसाखी से पहले ही किसानों को उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा देगी।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि लगातार धान की बिजाई के चलते पंजाब के कई इलाके डार्क जोन में चले गए हैं। मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है, जो पूरे पंजाब का दौरा करेगी। साथ ही उन्होंने मूंगफली की खेती को लेकर कहा कि राज्य सरकार मूंगफली की फसल पर MSP भी देगी। उन्होंने मनसा, मुक्तसर साहिब, फाजलीका और बठिंडा जिले के किसानों को मूंगफली नहीं बोने की सलाह भी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंजाब सरकार ने 2500 कृषि मित्रों और 100 पीएयू के विशेषज्ञों को नियुक्त किया है।