Punjab Elections 2022: कांग्रेस ने पंजाब के लिए 23 उम्‍मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 23 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पहली सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। दोनों सूची को मिलाकर अब तक 109 सीटों पर नाम फाइनल किए जा चुके हैं। आठ सीटों पर अब भी सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस ने अमरगढ़ से नवजोत सिंह सिद्धू के भांजे स्मित सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में तीन मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। इसमें समराला से अमरीक ढिल्लों शामिल हैं, जिनकी जगह कांग्रेस ने राजा गिल को उतारा है। शुतराना आरक्षित सीट से दरबारा सिंह को टिकट मिला है। यहां से निर्मल सिंह विधायक हैं। फिरोजपुर ग्रामीण की विधायक सतकार कौर की जगह बांगर को टिकट दिया गया है।