पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी अब 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे, पहले चरणजीत सिंह चन्नी सिर्फ चमकौर साहिब से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन रविवार को कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी जिसके बाद सीएम चन्नी चमकौर साहिब समेत भदौड़ से भी चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी सूची जारी की है, जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री 2 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जिसमें से एक चमकौर साहिब विधानसभा चुनाव है तो दूसरा भदौड़ विधानसभा।
वहीं कांग्रेस ने अपनी आखिरी सूची में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विष्णु शर्मा को पटियाला से उतारा है। वहीं जलालाबाद से सीट पर सुखबीर सिंह बादल को मोहन सिंह फलियांवाला में टक्कर देंगे।