Punjab Election 2022 : 8 दिन में 3 विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर BJP का थामा दामन, क्या है वजह…

Congress MLa Join BJP

जैसे-जैसे चुनाव का समय करीब आ रहा है वैसे-वैसे पंजाब की सियासत में एक पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी ज्वाइन करने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में कांग्रेस के करीबी और वफादार नेता पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं।

हाल ही में 8 दिन के अंदर 3 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी और ये तीनों नेता बीजेपी में शामिल हो गए है। वहीं, ये तीनों नेता कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माने जा रहे हैं। ये भी खास बात है कि तीनों कांग्रेसी विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते थे और सत्ता उलटफेर के बाद साइडलाइन चल रहे थे।

इन तीनों विधायकों ने अब कैप्टन की सहयोगी पार्टी भाजपा में विश्वास जताया है और चुनावी मैदान में दमखम के साथ उतरने का ऐलान किया है। ऐसे में भाजपा के लिए ये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। दरअसल, पंजाब में कांग्रेस के तीन मौजूदा विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, फतेहजंग बाजवा और बलविंदर सिंह लाडी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की है।

सबसे पहले 21 दिसंबर को राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भाजपा जॉइन की थी। उसके बाद 28 दिसंबर को फतेहजंग बाजवा और बलविंदर सिंह लाडी ने भाजपा जॉइन की।

राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे और कैप्टन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। सोढ़ी को कैप्टन अमरिंदर का वफादार माना जाता है और उनके कैबिनेट में खेल मंत्री थे। कैप्टन के इस्तीफा देने के बाद उन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया था।