Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव में महिलाओं की प्रत्याशी और मतदाता दोनों रुप में बढ़ी संख्या

पंजाब में रविवार को विधानसभा चुनाव होने हैं , जो ये तय करेंगे कि प्रदेश में किसकी सरकार आनी हैं। लेकिन इस बार के पंजाब चुनाव में बहुत कुछ खास है, जैसे कि इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी में पिछली बार से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, एक और जहां चुनाव में महिला प्रत्याशी में बढ़ोतरी हुई है तो दूसरी ओर महिला मतदाताओं में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

जहां पंजाब चुनाव 2017 में महिला प्रत्याशियों की संख्या कुल 27 थी जिनमें कांग्रेस की ओर से 11 आम आदमी पार्टी की ओर से 8 और शिरोमणि अकाली दल गठबंधन की ओर से 08 महिला प्रत्याशी थी, वहीं चुनाव 2022 में  कुल 37 महिला प्रत्याशी मतदान करेंगी। जिसमें कांग्रेस की ओर से 11 और आम आदमी पार्टी की ओर से  12 और शिरोमणि अकाली दल की र से 06 और भारतीय जनता पार्टी की ओर से 08 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वहीं आपको बता दें कि इस बार पंजाब में कुल वोटर्स की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 99 हजार 804 है, जिसमें 1 करोड़ 12 लाख और 98 हजार 81  पुरुष है और 1 करोड़ 2 लाख 996 महिला मतदाता है और 727 थर्ड जैंडर मतदाता है ।