Punjab Election 2022 : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने की रैली, बिक्रम मजीठिया पर उठाए सवाल…

पंजाब में चुनाव सर पर हैं वहीं प्रदेश में चुनावी रैलियां भी जोरों पर हैं, रविवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रैली की और रैली में नवजोत सिंह सिद्धू काफी आक्रामक नजर आए। वहीं सिद्धू ने रैली को  संबोधित करते हुए ड्रग केस में फंसे बिक्रम मजीठिया पर कई सवाल उठाए।

“आंदोलन खत्म लेकिन किसानों को कुछ नहीं मिला”

इसी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू ने किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आंदोलन खत्म हुआ लेकिन उसके बाद भी किसानों को कुछ नहीं मिला है।