Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू का बयान, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो इन फसलों पर देंगे MSP

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंजाब में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो पार्टी राज्य में दाल, दलहन और मक्के के फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी हक देगी।

सिद्धू ने कहा कि प्रदेश में कोल्ड स्टोर की कमी के कारण कई बार किसानों की मेहनत से उपजाया हुआ फसल खराब हो जाता है जिसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 5-10 गांवों पर एक कोल्ड स्टोरेज बनाया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर फूड प्रोसेसिंग के उद्योग लगाए जाएंगे और मंहगाई दर से मजदूर की दिहाड़ी जोड़ी जाएगी। वहीं उन्होंने कहा अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो APMC मंडी के प्रमुख का चुनाव करवाया जाएगा।

नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ पंजाब के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।