PUNJAB ELECTION 2022 : चंडीगढ़ में Aam Aadmi Party की जनसभा, केजरीवाल ने किए लोगों से ये वादे…पढ़िए

जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल
जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में आज आम आदमी पार्टी  ने आज जनसभा की। वहीं जनसभा में आप नेता भगवंत मान समेत कई नेता मौजूद रहें। वहीं जनसभा में लोगों का जमावड़ा भी देखने को मिला।

जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक मुखय्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क कर दिया है। 13 साल चंडीगढ़ में बीजेपी ने राज किया और 12 साल ने कांग्रेस ने राज किया , दोनों ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क कर दिया है। केजरीवाल ने कहा  कि 24 तारीक को चुनाव है चाबी आपके हाथ में हैं, अगर आप चाहें तो आप इसे बदल सकते हैं।

मुझे राजनीति करनी नहीं आती-केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा मेरे को राजनीति करनी नहीं आती मेरे को काम करना आता है, दिल्ली में मैंने काम करके दिखाया है ।  केजरीवाल ने कहा आपके दिल्ली में जितने जान पहचान वाले लोग रहते हैं आप उनसे पुछ लीजिए अगर वो कहें कि मैंने काम नहीं किया तो वोट मत देना, और अगर वो कहें कि केजरीवाल ने दिल्ली में काम किया तो सारे मिलकर गली के सभी वोट डलवा देना।

केजरीवाल ने किए चंडीगढ़ में लोगों से ये वादें

चंडीगढ़ नगर निगम में हमारी सरकार बनने पर सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म करेंगे

हमारी सरकार आने पर नगर निगम के कर्मचारी आपके घर आकर काम करेंगे

चंडीगढ़ में लगे कूड़े के पहाड़ के ढेर को खत्म करेंगे

महिलाओं की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे और सड़को पर लाईट लगाएंगे

हाऊसिंग सोसाइटी के विकास का काम नगर निगम करेगा

चंडीगढ़ में पानी का बिल जीरो करेंगे

भगवंत मान सिंह ने किया संबोधित

जनसभा को संबोधित करते हुए आप नेता भगवंत मान ने कहा कि पूरे एशिया में सबसे सुदंर शहर चंडीगढ़ माना जाता था, पूरे देश को गर्व है चंडीगढ़ पर दे, साथ ही भगवंत मान ने कहा क पूरे देश में साफ सफाई में नम्बर एक पर चंडीगढ़ था लेकिन अब 66वें स्थान पर हैं। भगवंत मान ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने मोदी साहब को कहा है कि जब मैं काले धन के बारे में सोचता हूं मेरी कलम रुक जाती है। बीजेपी और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर शहर को गंदा कर दिया।