Punjab Election 2022 : कांग्रेस ने जारी किया प्रचार गीत, ‘पंजाब दी चरदी कला, मांगे कांग्रेस सरबत दा भला’

Congress

पंजाब विधानसभा चुनाव से करीब तीन सप्ताह पहले कांग्रेस ने कल (बुधवार को) पार्टी का प्रचार गीत जारी किया। इसमें राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों जैसे सड़क निर्माण, गांवों में नए स्कूल बनाने और बिजली की दर में कटौती आदि को बयां किया गया है।

पंजाबी भाषा में लिखे गए 2.20 मिनट के इस गीत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य नेता नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस गीत को साझा किया। बता दें कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए राज्य में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं।