Punjab Election 2022 : आप के CM चेहरे भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव ? पार्टी ने किया एलान

bhagwant mann

पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने गुरुवार को इस संबंध में मोहाली में घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘आप ने फैसला किया है कि 2022 के पंजाब चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के हमारे उम्मीदवार धूरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।’

बता दें कि हास्य कलाकार से नेता बने मान (48) संगरूर संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रहे हैं। धुरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कांग्रेस विधायक दलवीर सिंह गोल्डी कर रहे हैं। धुरी संगरूर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।

भगवंत मान को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 जनवरी को आप का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। पार्टी के ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के नतीजे आने के बाद यह घोषणा की गई।

बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी।