खरड़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग आज आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। जगमोहन सिंह कंग अपने दो बेटों यदविंद्र सिंह कांग और अमरिंदर सिंह कांग के साथ मंगलवार को आप में शामिल हुए।
आप नेता एवं पार्टी के पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने एक ट्वीट में कहा, “पंजाब कांग्रेस से निराश- 3 बार कैबिनेट मंत्री और विधायक रहे जगमोहन सिंह कांग साब, अपने बेटों और युवा कांग्रेस नेताओं यादवेंद्र और अमरिंदर के साथ आप में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल जी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। आप पंजाब हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है।”
बता दें कि जगमोहन सिंह कंग कि जगह कांग्रेस ने मोहाली जिले की खरड़ सीट से विजय शर्मा को पार्टी का टिकट दिया है।