Punjab Election : शिअद नेता गुरदीप गोशा,पूर्व विधायक अरविंद खन्ना समेत कई नेता गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में BJP में शामिल…

BJP

पंजाब के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, शिअद नेता गुरदीप सिंह गोशा और अमृतसर के पूर्व पार्षद धर्मवीर सरीन सहित कई नेता केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

पंजाब चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलना जारी है। मंगलवार को पंजाब के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, शिअद नेता गुरदीप सिंह गोशा और अमृतसर के पूर्व पार्षद धर्मवीर सरीन सहित पंजाब के कई नेता केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि फिरोजपुर में होने वाली रैली ऐतिहासिक होती। लेकिन राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर न केवल लोगों को बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी रैली में आने से रोक दिया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प ही मजबूत हुआ है।