रोपड़ जेल में कुलबीर जीरा से मिले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िग

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग पूर्व विधायक कुलबीर जीरा से मिलने रूपनगर जेल पहुंचे। इस दौरान वडिंग ने जेल अधिकारियों पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया।

राजा वडिंग ने कहा कि, कुलबीर सिंह जीरा जेल में बंद है और उनसे मिलने पहुंचने पर जेल के अधिकारियों ने उनकी और पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम्हेंद्र की तालाशी लेकर उन्हें अपमानित किया है।