पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कोटकपूरा की अनाज मंडी का दौरा कर वहां पहुंचे किसानों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने किसानों और मंडियों में दी जा रही सुविधाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी सवाले हुए केंद्र सरकार से किसानों के हित में फैसले लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस किसानों और आम वर्ग के साथ है और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएंगी।