कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त पंजाब में है। वही पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज निधन हो गया है। वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे जहां वे अचानक बीमार पड़ गए। आनन फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उनका कुछ देर इलाज चला मगर फिर उनका निधन हो गया।
संतोख सिंह चौधरी जालंधर संसदीय क्षेत्र से 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे। वहीं उनके निधन के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।