आनंदपुर साहिब पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान, गुरुद्वारे में टेका माथा, म्युजियम का भी किया उद्घाटन…

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज हिंद की चादर गुरु तेग बहादर जी के प्रकाश पर्व पर श्री आनंदपुर साहिब में आए और उन्होंने गुरुद्वारा गुरु के महल भोरा साहिब में माथा टेका। वहीं प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख संगतों को गुरु तेग बहादुर म्युजियम की सौगात दी। बता दें मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादर म्यूजियम लोगों को समर्पित किया। म्युजियम में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शहादत को नई टेक्नोलिजी के साथ रूपमान किया गया है।