पंजाब: CM भगवंत मान ने 76 नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ का किया उद्घाटन, ‘AAP’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब में 76 नए आम आदमी क्लीनिकों का लोकार्पण किया, सीएम भगवंत मान ने इसकी शुरुआत धुरी में आयोजित एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम से की है इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।

‘AAP’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस उपलब्धि के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के लोगों को बधाई भी दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर पंजाब में 76 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू हो रहे हैं। पंजाब अब रूकेगा नहीं.. क्योंकि पंजाब के लोगों ने एक बेहतर भविष्य को चुना है।’