पंजाब सीएम भगवंत मान ने किया आदमपुर उपचुनाव में प्रचार, कहा- अच्छे लोगों को चुनोगे तो अच्छे फैसले होंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को आदमपुर उपचुनाव में आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के लिए रोड शो करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आदमपुर के साथ लगते गांव जवाहर नगर स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका।

इसके बाद करीब 15 किलोमीटर पीरावाली तक रोड शो निकाला। मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को नए कानून चाहिए तो अच्छे लोगों को चुनिए। अच्छे लोगों को चुनोगे तो अच्छे फैसले होंगे।

पंजाब के लोगों ने विश्वास किया। यही बदलाव गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी होगा। यही परिवर्तन आदमपुर में भी करना है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने बच्चों से बचपन, युवाओं से जवानी और बुजुर्गों से बुढ़ापा छीन लिया। आदमपुर के लोगों ने जो प्यार-सम्मान दिया वो जिंदगी भर याद रखेंगे। मैं चाहे कुछ भी बन जाऊं आप लोगों के बीच रहूंगा।