Punjab CM Bhagwant Mann ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के प्रारुप को दी मंजूरी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रदेश में नई ‘इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी’ को मंंजूरी दे दी है। इसके तहत सरकार इलैक्ट्रिक व्हीकल्स पर रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में छूट देगी। वहीं इलैक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों को कैश डिस्काउंट भी मिलेगा।

सरकार का फोकस अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा पर रहेगा। इन्हीं 5 शहरों में राज्य की 50% गाड़ियां हैं। सरकार ने शहरों में कुल गाड़ियों के 25% इलैक्ट्रिक व्हीकल्स लाने की योजना बनाई है। इसके लिए जल्द ही लोगों से भी सुझाव लिए जाएंगे।

पंजाब के CM भगवंत मान ने पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी करते हुए कहा कि जल्द ही इस बारे में आम लोगों के भी सुझाव लिए जाएंगे। पहले 1 लाख इलैक्ट्रिक टू-व्हीलर को 10 हजार रुपए की वित्तीय रियायत मिलेगी।

इलैक्ट्रिक ऑटो रिक्शा या ई-रिक्शा खरीदने वाले पहले 10 हजार खरीदारों को 30 हजार की छूट मिलेगी। पहले 5 हजार ई-कार्ट खरीदने वालों को 30 हजार रुपए की छूट मिलेगी। हल्के कॉमर्शियल गाड़ियों के पहले 5 हजार खरीदारों को 30 से 50 हजार की छूट मिलेगी।