पंजाब कैबिनेट का हुआ विस्तार, बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियां ने ली मंत्री पद की शपथ

पंजाब कैबिनेट का आज विस्तार हुआ है, कैबिनेट में दो नए मंत्रियों को शामिल किया गया है. जालंधर जिले के करतारपुर हलके से आम आदमी पार्टी विधायक बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुडियां ने आज मंत्री पद की शपथ ली.


पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दोनों मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. पंजाब कैबिनेट में मंत्री डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर ने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेता शामिल हुए.

कौन हैं बलकार सिंह


पंजाब कैबिनेट में शामिल बलकार सिंह करतापुर हलके से विधायक हैं. बलकार सिंह सेवानिवृत पीपीएस अधिकारी रह चुकें हैं. बलकार सिंह ने विधानसभा चुनाव में करतारपुर हलके से चौधरी सुरिंदर सिंह को 4574 वोटों हराया था. पंजाब पुलिस में 32 साल सेवा देने के बाद, 2021 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे.

गुरमीत सिंह खुडियां ने पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल को दी थी मात

गुरमीत सिंह लंबी से विधायक हैं. गुरमीत सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव में पंजाब के 5 बार CM रहें दिवंगत नेता प्रकाश सिंह बादल को 11,396 मतों से हराया था. गुरमीत सिंह खुडियां पूर्व सांसद जगदेव सिंह खुडियां के पुत्र हैं.

पंजाब कैबिनेट में 17 पहुंची मंत्रियों की संख्य


पंजाब कैबिनेट की विस्तार के बाद पंजाब सरकार में कुल 17 मंत्री शामिल हो गए. आपको बता दें कि पंजाब कैबिनेट में कुल 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं अभी एक कैबिनेट मंत्री की जगह बची है.