Punjab Cabinet Big Decision : पंजाब सरकार की कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले, लोगों को दी बड़ी राहत, जानिए…

कैबिनेट बैठक में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के सीएम चरणसिंह सिंह चन्नी ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सारे अहम फैसले लिए। सीएम चरणसिंह सिंह चन्नी ने कहा पंजाब में 400 एकड़ ज़मीन पर 25 हज़ार EWS मकान बनाए जाएंगे.

पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को कई अहम फैसले लिए।

सीएम चन्नी ने कहा किसान अपनी ज़मीन से 3 फुट तक पानी निकाल सकता है, अब इस पर कोई माइनिंग पॉलिसी लागू नहीं होगी। इसके साथ ही ईंट भट्ठा मालिकों पर भी माइनिंग पॉलिसी और रॉयल्टी लागू नहीं होगी। पंजाब के निगमों में कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती सफ़ाई कर्मियों को पक्का करने का फैसला लिया गया है, आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा।

इसी के साथ पंजाब की कैबिनेट की बैठक ने और भी कई अहम फैसले लिए जैसे कि गांव के बकाया पानी बिल माफ किए गए और अब फ्लैट रेट के हिसाब से बिल आया करेगा।

इसी के साथ सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब के किसानों को कपास की फसल बर्बाद होने का मुआवज़ा 17 हज़ार प्रति एकड़ मिला करेगा, चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा अगर पंजाब में सरकार नौकरी हासिल करनी है तो पंजाबी भाषा में दसवीं पास होना अनिवार्य होगा।

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा पंजाब में 400 एकड़ जमीन पर 25 हज़ार EWS मकान बनाए जाएंगे, और पंजाब के चार शहरों में मकान बनाए जाएंगे। सीएम चन्नी ने कहा कि मकान के सिर्फ निर्माण का खर्च लिया जाएगा जमीन की कीमत नहीं ली जाएगी।

पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में 229 स्कूल अपग्रेड किए गये हैं, और ऑटो वालों का टैक्स, जुर्माना और बकाया कर्जा माफ़ किया गया है। इसी के साथ मिनी बसों का सालाना टैक्स हमने 30 हज़ार से घटाकर 20 हज़ार  कर दिया है।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट मीटिंग की अगली तारीख बताते हुए कहा कि कैबिनेट मीटिंग की अगली बैठक 16 दिसम्बर को होगी,  और यीशू मसीह के नाम पर चेयर स्थापित होगी। इसी के साथ भगवत गीता और रामायण के लिए पटियाला में एक अध्ययन सेंटर भी बनाया जाएगा। और जालंधर में डेरा बल्लां को अध्ययन सेंटर के लिए 100 एकड़ ज़मीन दी जाएगी।