पंजाब: BSF और पंजाब पुलिस ने हेरोइन के 26 पैकेट किए जब्त, साथ ही 2 पाक नागरिकों को भी किया गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का में सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत सीमा पार से तस्करी कर लाई गई हेरोइन के 26 पैकेट जब्त किए साथ ही 2 पाकिस्तानी तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और तस्करों के बीच मुठभेड़ भी हुई जिसमें की एक पाकिस्तानी तस्कर घायल भी हुआ है।

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए जिसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए ड्रग्स के खिलाफ युद्ध में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।