पंजाब BJP ने प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, मीडिया प्रबंधन और IT कनवीनर का किया एलान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पंजाब में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। पटियाला से कर्नल जयबंस सिंह को पंजाब में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, चंडीगढ़ से एसएस चन्नी की भी प्रवक्ता के तौर पर नियुक्ति हुई है।

बता दें कि, इसी प्रकार प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट में और भी कई नेता शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट और मीडिया मैनेजमेंट के लिए भी कई नेताओं की नियुक्ति की गई है। जबकि एक IT कनवीनर को भी नियुक्त किया गया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा निम्न नियुक्तियों की लिस्ट जारी की गई है।