Punjab विधानसभा में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद भावुक हुआ मान का परिवार, मान ने मां को लगाया गले

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरुर में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया। वहीं पार्टी की जीत पर भगवंत मान के परिवार ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए भगवंत मान की मां ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया, और बहन ने लोगों का का धन्यवाद किया। इसी के साथ जीत की खुशी में भगवंत मान अपनी मां के गले भी लग बैठे।

साथ ही भगवंत मान ने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा, मान ने कहा मेरे ऊपर कीचड़ उछाला गया। लेकिन मैं ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करुंगा। सभी को पंजाब के लोगों की इज्जत करनी होगी।

भगवंत मान ने कहा अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने होंगे मैं बेरोजगारी के खिलाफ काम करुंगा। मान ने कहा कि हम अपना पंजाब ठीक करेंगे।