Punjab मंत्रिमंडल का विस्तार : पांच मंत्री होंगे पंजाब कैबिनेट में शामिल, सभी के नाम आए सामने…

पंजाब मंत्रिमंडल विस्तर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, सोमवार को पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार होना है। पंजाब सरकार में सोमवार को पांच नए मंत्री राजभवन में शाम 5 बजे शपथ लेंगे। वहीं मान सरकार में शामिल होने वाले पांच मंत्री में से 2 मंत्रियों के नाम सामने आ गए  हैं।

दूसरी महिला मंत्री बनेंगी अनमोल गगन मान

सोमवार को पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों में से तीन मंत्रियों के नाम सामने आ गए हैं जिसमें एक महिला मंत्री भी शामिल है ।पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली महिला मंत्री अनमोल गगन मान है जो कि पंजाब के खरड़ से विधायक है,साथ ही बता दें कि पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली अनमोल गगन मान पंजाब सरकार में दूसरी महिला मंत्री बनेंगी।

फौजा सिंह सरारी को भी मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह

इसी के साथ मान मंत्रिमंडल फौजा सिंह सरारी को भी जगह मिलेगी जो कि गुरु हर सहाय से विधायक है, वहीं जानकारी के अनुसार फौजा सिंह को पंजाब मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी मिलने की खबर है।

डॉ इन्द्रबीर निज्जर को भी मिलेगी जगह

वहीं मान सरकार के मंत्रिमंडल में डॉ इन्द्रबीर निज्जर को भी मंत्री मंडल में जगह मिलेगी। बता दें कि मान सरकार में शामिल होने वाले मंत्री डॉ इन्द्रबीर निज्जर अमृतसर दक्षिण से विधायक है।

अमन अरोड़ा लेंगे मंत्री पद की शपथ

इसी के साथ सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा भी मंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ- साथ समाना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा भी सोमवार को राजभवन में शाम 5 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे।