PU हॉस्टल के लिए CM मान ने जारी किया फंड, कहा- पंजाब यूनिवर्सिटी हमारी विरासत

चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल के लिए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने बड़ा फैसला लिया है। हॉस्टल के लिए करीब 49 करोड़ रुपए की राशि सरकार की तरफ से जारी की गई है।

बता दें कि, इसमे लड़कियों के हॉस्टल के लिए 23 करोड़ और लड़कों के हॉस्टल के लिए करीब 26 करोड़ रुपए जारी किए गए है। सीएम मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हम विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए शानदार हॉस्टल बनाएंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ हमारी विरासत है जिसकी रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।’